काशीपुर। ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने एक दबंग पर प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में सरनजीत सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को उसने 620 फुट का एक प्लॉट बतौर बेनामा खरीदा था। इस प्लॉट पर दूसरे व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर लिया। विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करने पर आमादा हो गया। उसने संयुक्त मजिस्ट्रेट को भी प्रार्थना पत्र देकर प्लॉट पर से उक्त व्यक्ति का कब्जा हटवाने की मांग की है।