फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले ईंट पत्थर,11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। दरऊ गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में ईट पत्थर भी चले, इसमें 11 लोग घायल हो गये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट, पत्थर और लाठियां चली। संघर्ष में एक पक्ष के मीरा, ममता, चंपा, रेखा, कैलाश, भूपेंद्र, प्रेमवती और दूसरे पक्ष के रतन लाल, हरीश, शांति देवी और रूपा देवी घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले दिनों गांव की एक युवती बिलासपुर के एक युवक के साथ चली गई थी। इस मामले को लेकर गांव में दो गुट बन गये थे। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में जमकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे से मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


दरऊ के महेश पुत्र नारायण लाल ने बताया कि उसने बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली में कोतवाल योगेश उपाध्याय को तहरीर देकर बताया भी था कि दूसरा पक्ष मारपीट पर उतारू है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि सुबह एक पक्ष के लोग आकर तहरीर दे गये थे। जब वह घर जा रहे थे और ेआपस में मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें