खटीमा क्षेत्र के दो व्यक्तियों के बैंक खातों से 29 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। ग्राम महोलिया निवासी तजेंद्र सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसके मोबाइल पर एक नंबर से दो मई की दोपहर करीब एक बजे कॉल आयी। फोन पर पर कहा कि हमें टीवी, वाशिंग मशीन क्रय करना है अपना नंबर दो, मैं आपके खाते में पैसे डाल दूंगा। मैं एक फौजी हूं और तीन मई को पुन: कॉल आयी और खाते का नंबर दे दिया। जिस पर उसने गूगल पे के जरिये 24000 रुपये की रिक्वेस्ट भेजी। जिसको उसने ओके किया तो उसके खाते से ही उल्टा पैसा कट गया। जिसका पेटीएम खाता संख्या दिया है जो कविता गोयल के नाम से शो कर रहा है। जिसकी सूचना मैसेज से प्राप्त हुई है। पुलिस ने आईटी सेल को जांच के लिए भेज दिया है। दूसरे मामले मे ग्राम भुड़िया थारु निवासी सुभाष गिहार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसके खाते से तीन मई को पांच हजार रुपये निकल गये। आरोप लगाया कि उसने ओलेक्स ग्रुप में दुकान बिक्री का विवरण डाला था। तीन मई को करीब 11.45 बजे एक कॉल आयी। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं राहुल बोल रहा हूं। वह उसकी दुकान खरीदना चाहता है। बयाने के तौर पर पांच हजार रुपये खाते में डाल रहा हूं। अपना नंबर दो इसके बाद कुछ समय बाद एक मैसेज आया और फॉलो करने पर पीएनबी के खाते से पैसे कट गए। एसआई राजेंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच आईटी सेल को भेजी गई है।