काशीपुर के एक युवक ने आईटीआई थाना में तहरीर देकर कुछ युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रुद्रप्रयाग निवासी अनूप गोदियाल ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर कहा कि वह यहां एक कंपनी में काम करने आया था। लेकिन, कंपनी के स्टाफ ने उसे पुराने कार्यालय में वापस भेज दिया। जब वह वापस जा रहा था तो एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर रिसीव कर जांच शुरू कर दी है।