तीन दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना की मृतक युवक के पिता ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी रियासत अली पुत्र लियाकत अली ने कहा कि 29 जून को उसका पुत्र मो.आकिब और साले का लड़का मो.आदिस अपनी बाइक से कालू सैय्यद मजार जा रहे थे। ग्राम बढ़ियोवाला के पास सामने से आ रही बस (यूए4ई5758) के चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। ब्यूरो