सितारगंज में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बता दें कि बरेली के ग्राम परशुरामपुर के रहने वाले पूरन लाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि उसने अपनी बेटी शोभा का विवाह शक्तिफार्म वार्ड नंबर एक निवासी विनोद से किया था।
बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति एवं ससुराल के लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके बाद बीती एक फरवरी को उसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत के बाद उसने शक्तिफार्म पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी थी लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मृतका के पति, देवर, दो ननद, सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।