सितारगंज में चोरों ने नगर के दो घरों को निशाना बनाया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-1 सिडकुल रोड पर सद्दीकन पत्नी मो. अहमद के घर 27 फरवरी को चोरी हुई थी। मकान स्वामी के अनुसार बदमाश आभूषण और 21 हजार नकद ले गए थे। वहीं सिडकुल रोड पर भी उसी रात अनीस अहमद के घर में भी चोरी हुई। मकान स्वामी के अनुसार चोर छत के रास्ते से घर में घुसे और 18 हजार की नकदी और दो तोला सोना चुरा कर ले गए। एसआई शंकर रावत ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के बाद एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।