काशीपुर। वैशाली कॉलोनी निवासी वरुण कुमार ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर कहा कि उसके कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दो नवंबर को उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे। दो माह बीतने के बाद भी उसने रुपये वापस नहीं किए। आरोप है कि जब वह रुपये मांगने उक्त युवक के पास गया तो उक्त युवक ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया।