खटीमा में झनकईया थाना अंतर्गत सिसैया बंधा गांव के गन्ने के खेत में पुलिस ने कच्ची शराब बनाने की पांच भट्ठियों समेत करीब पांच हजार लीटर लाहन नष्ट किया। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरणों को कब्जे में ले लिया। पुलिस कर्मी प्रताप सिंह मेहरा, ताजुद्दीन, ललित सिंह, सर्वजीत, रामनाथ को देख शराब बनाने वाले पहले ही भाग गए थे।