फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्टल के साथ एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। एसआई मनोहर चंद और प्रदीप शर्मा ने शुक्रवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर दिनेशपुर मोड़ के पास एक बुलेट पर सवार दो संदिग्धों को रोका।
विज्ञापन


उन्होंने अपना नाम अनुराग कुमार निवासी पपनेजा कालोनी और सौरभ कुमार निवासी आवास विकास गदरपुर बताया।

पुलिस ने अनुराग के कब्जे से अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि अनुराग कुमार के खिलाफ गदरपुर थाने में 10 और बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक मुकदमा दर्ज है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें