फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता की पत्नी से गालीगलौच पर एचएस के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में आवास विकास चौकी क्षेत्र स्थित जगतपुरा में रहने वाले एक कांग्रेसी नेता की पत्नी के साथ क्षेत्र के ही एक हिस्ट्रीशीटर ने गाली गलौच कर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। जगतपुरा निवासी कांग्रेसी नेता जयपाल सागर ने बताया कि उसके घर के पास ही हिस्ट्रीशीटर भूपेंद्र सिंह रंधावा रहता है। सोमवार को उसकी पत्नी ने जब भूपेंद्र से घर के पास शराब बेचने का विरोध किया तो उसने गाली गलौच कर मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी लेकिन भूपेंद्र पुलिस से बचने के लिए भूमिगत हो गया। आवास विकास चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि भूपेंद्र को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। चुनावों से पहले उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें