रुद्रपुर में रेलवे कॉलोनी के पास दो पक्षों में विवाद के बाद हुई हाथापाई में एक युवती चोटिल हो गई। शनिवार रात रेलवे कॉलोनी के पास दो पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो झगड़ा करने वाले मौजूद नहीं थे। लेकिन एक युवती चोटिल मिली थी। उसे पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि चोटिल युवती ने तहरीर नहीं दी है।