काशीपुर के ग्राम चखरदिया (मुरादाबाद) निवासी मनोज कुमार पुत्र रामरतन महुआखेडागंज स्थित अपेश इंटरनेशनल फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार को वह अपनी हीरो बाइक वाहन स्टैंड में खड़ी कर ड्यूटी पर चला गया। लौट कर आया तो बाइक गायब थी। मनोज कुमार ने पैगा पुलिस में बाइक चोरी की तहरीर दी है।