रुद्रपुर के डीडी चौक में शुक्रवार को यातायात व्यवस्था सुधार रहे ट्रैफिक सिपाही ललित नेगी पर गंडासे से हमला करने के आरोपी सोनू शर्मा निवासी डॉक्टर कालोनी रुद्रपुर के खिलाफ धारा 352, 353, 504, 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।