काशीपुर। पुलिस ने सात पेटी देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने महेशपुरा पुलिया के पास दबिश देकर मोहल्ले के ही रविपाल पुत्र राजकुमार को सात पेटी देशी शराब के साथ हिरासत में ले लिया।
उसके कब्जे से देशी शराब के 396 पव्वे बरामद हुए है। पुलिस ने उसका आबकारी एक्ट में चालान किया है।