खटीमा में करीब आठ दिन पहले रिश्तेदारी में झनकट आए एक व्यक्ति की बाइक चोरों ने पार कर दी। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में कुटरी निवासी सूरज सिंह ने कहा है कि 26 मार्च को झनकट कस्बे में अपनी बुआ के घर बाइक से गया था। बाइक को बुआ के घर के सामने खड़ा किया। रात करीब आठ बजे वह घर लौटने लगा तो बाइक गायब मिली। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि धारा 379 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।