काशीपुर में दो उच्चकों ने स्कूटी सवार एक युवती का पर्स छीन लिया। इस दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया लेकिन दोनों युवतियां बाल-बाल बच गईं। आवास-विकास कालोनी निवासी अंजलि अग्रवाल शुक्रवार की शाम अपनी सहेली टांडा उज्जैन निवासी पूजा चौहान के साथ स्कूटी से जा रही थी। बाजपुर रोड पर एक अंग्रेजी बार के सामने बाइक सवार दो झपटमारों ने अंजलि के हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में पांच सौ रुपये, आधार कार्ड व कुछ जरूरी दस्तावेज थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों उचक्के भाग गए। मामले की सूचना टांडा चौकी पुलिस को दे दी गई।