खटीमा में झनकईया पुलिस ने एक नेपाली युवक से दस ग्राम स्मैक और 112 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रताप नेपाली निवासी कंचनपुर नेपाल बताया। झनकईया एसआई अनिल चौहान ने युवक को झनकईया पुल के पास पकड़ा। बताया गया कि यह व्यक्ति लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।