जसपुर में यूको बैंक शाखा जसपुर के लॉकर से 21 लाख 28 हजार रुपये के आभूषण गायब होने के मामले में आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दुष्यंत कुमार को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उससे 35 ग्राम सोना बरामद किया है। तत्कालीन बैंक शाखा प्रबंधक विवेक अरुण ने 15 सितंबर को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी की फुटेज में प्रथम दृष्टया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दुष्यंत कुमार को दोषी पाकर निलंबित कर दिया गया था। जांच में पाया था कि दुष्यंत ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जांच कर रहे एसआई देवेंद्र राजपूत ने बताया कि आरोपी को दस घंटे की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उसके पास से 35 ग्राम आभूषण बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने कुछ आभूषण काशीपुर के एक ज्वैलर्स को बेचे हैं। ओर कुछ आभूषण बैंक को दे चुका है। पुलिस को अब ज्वैलर्स की तलाश है जो फरार बताया गया है।