दिनेशपुर के वार्ड नंबर 10 किच्छा निवासी धर्मपाल सिंह ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर कहा कि बीते नौ अक्तूबर को वह धीमरी ब्लॉक निवासी अपने रिश्तेदार दीवान सिंह कार्की के घर बाइक संख्या यूके-06-9846 पर सवार होकर घूमने गया था। वह बाइक घर के बाहर खड़ी करके भीतर चला गया। कुछ देर बाद लौटकर देखा तो घर के बाहर से बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद बाइक का कोई पता नही लगा। पुलिस ने धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।