फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी पुलिस आरोपी की तलाश में खटीमा पहुंची, नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में युवती को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी की तलाश में हल्द्वानी पुलिस खटीमा पहुंची। पुलिस ने आरोपी के परिचितों के यहां तलाशी ली लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार यूपी के बरेली जिले के एक कस्बा क्षेत्र की एक युवती हल्द्वानी में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। आरोप है कि खटीमा क्षेत्र का एक युवक उक्त युवती को भगा ले गया। युवती के परिजनों ने हल्द्वानी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि हल्द्वानी से एसआई विनोद घई ने कोतवाली पुलिस से इस मामले में संपर्क किया लेकिन आरोपी युवक का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें