नानकमत्ता क्षेत्र के दो स्मैक तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दीननगर निवासी जगदीश सिंह के पास 3.4 ग्राम स्मैक और हरदेव सिंह के पास 3.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों बाइक यूके 06एम9139 से खेमपुर रोड से आ रहे थे। टीम में एसआई सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल वोबिन्दर सिंह, रोहित वर्मा, रोहित गोस्वामी शामिल रहे।