काशीपुर के ग्राम कनकपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर डंपर का छह माह का किराया मांगने पर गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम कनकपुर निवासी सुखदेव सिंह पुत्र संतोख सिंह ने कहा कि अप्रैल 2018 में उसने अपना डंपर (यूके18सीए/3840) ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति को 16 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दिया था। किराया मांगने पर वह उसके साथ टालमटोल करता रहा। आरोप है कि सोमवार को दो लोगों को अपने साथ लेकर वह डंपर वापस लौटाने और किराया मांगने उसके घर गया तो उसने गाली गलौच करते हुए धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।