जसपुर। एक युवती के नाबालिग प्रेमी से शादी कराने की मांग का मामला कोतवाली पहुंचा। मोहल्ला जुलाहान निवासी युवती मंगलवार को अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि वह इसी मोहल्ले के दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती है। उसने पुलिस से शादी कराने की मांग की। पुलिस ने प्रेमी को कोतवाली बुलाया तो प्रेमी ने स्वयं को नाबालिग बताते हुए युवती से शादी करने से इंकार कर दिया लेकिन युवती शादी कराने की जिद पर अड़ी रही। कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि दोनों अलग समुदाय के हैं। युवक नाबालिग है। इसलिए दोनों पक्षों को समझा बुझाकर उनके घर भेज दिया गया।