काशीपुर। नगर के लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी जियाबुल निशां रविवार की सुबह अपने पति भूरा के साथ बाइक से मुरादाबाद रोड पर जा रही थीं। ढेलापुल के पास अचानक बाइक असंतुलित होने पर जियाबुल निशां गिर गई। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।