काशीपुर। दुष्कर्म पीड़िता का निकाह कराने के आरोप में नामजद किशोरी की मां और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कुंडा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने दुष्कर्म की पीड़ित किशोरी का निकाह कराने के आरोप में उसकी मां, मूक-बधिर पति के खिलाफ बाल संरक्षण प्रतिषेध अधिनियम-2006 के तहत कुंडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी जेल भेज दिया।