फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने जहर खाकर की आत्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गदरपुर। अज्ञात कारणों के चलते युवती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भकर कर शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।
सोमवार को ग्राम बिशनपुर निवासी शंकरलाल की पुत्री कोनिता (18) ने सुबह विषैला पदार्थ खा लिया। परिजन रिश्तेदारी में गए थे। सूचना पर वे तत्काल घर पहुंचे और उसे गदरपुर अस्पताल लाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि हालत गंभीर होने पर रुद्रपुर से भी उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में भी डाक्टरों ने कही ओर ले जाने की सलाह दी। हायर सेंटर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके बाद एंबुलेंस चालक शव गदरपुर थाने ले आया। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने उसके पिता से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें