काशीपुर। दड़ियाल रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के 37बी गेटमेन कक्ष में शराब पीने का विरोध करने पर तीन असामाजिक तत्वों ने गेटमेन को पीटकर घायल कर दिया। गेटमेन की सूचना पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौैके से फरार हो गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि गेटमेन धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अनाधिकृत रूप से रेलवे संपत्ति में घुसना, अभ्रदता व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।