फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत सात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

जसपुर। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मायके वालों ने पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मजराशीला गदरपुर निवासी महेंद्र पुत्र जुगल किशोर ने तहरीर में कहा है कि उसकी बहन ममता की शादी एक वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ मोहल्ला नत्था सिंह निवासी पंकज के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि पति पंकज, ससुर रमेश पाल, सास कौशल्या, देवर नीरज, नन्दोई अजय, ननद अरुणा और कोमल शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। एक बाइक, दो लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर वह उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करते थे। आरोप है कि ममता को गर्भावस्था में ससुराल पक्ष के लोग मायके छोड़कर चले गए थे। ममता के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ममता ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसकी सूचना ममता के पति सहित ससुराल वालों को दी गई। ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि बगैर डॉक्टर की सलाह के अस्पताल से बच्चे और उसकी मां को जसपुर ले गए। उसका किसी अन्य अस्पताल में इलाज नहीं कराया जिससे छह जून को उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चलेगा। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें