बाजपुर। सड़क हादसे में हुई दादी-पोते की मौत के मामले में पुलिस ने सेंट्रो कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शुक्रवार को गांव गजरौला निवासी गुरविंद सिंह का परिवार शादी समारोह में शामिल होकर ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। केशोवाला में सेंट्रो कार चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार अमरजीत कौर और उनके पोते प्रभदीप सिंह की मौत हो गई थी जबकि दो पोतियों के अलावा चालक घायल हो गया था। रविवार को मृतक के पिता गुरविंदर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने धारा 279, 337, 338, 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।