रुद्रपुर में अरविंद नगर वार्ड नंबर एक निवासी प्रदीप यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह कार से काशीपुर रोड स्थित ढाबे पर खाना लेने आया था। ढाबे में खाना पैक करने का आर्डर देकर वह कार में इंतजार करने लगा। इसी दौरान ढाबे के बाहर खड़ी बिना नंबर की कार ने उसकी कार पर टक्कर मार दी। कहासुनी होने पर कार चालक ने उसके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव के लिए आए दोस्त संदीप को भी हमलावरों ने पीट दिया। हमलावर दस हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। मामले को लेकर प्रदीप ने शुक्रवार को क्षेत्रवासियों संग बाजार चौकी पहुंचकर प्रदर्शन भी किया।