काशीपुर में रविवार रात ढाई बजे गढ़ीनेगी में उपखनिज से भरा एक डंपर जगतनाथ के घर की चहारदीवारी का गेट तोड़ कर घर के अंदर घुस गया। परिजन दुमंजिले में सो रहे थे। इसलिए जान माल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक के गेट से टकराने पर जोरदार आवाज हुई। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ लिया। गढ़ीनेगी चौकी पुलिस ने डंपर सहित चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस ने उपखनिज भरे दो और डंपरों को पकड़ा है।