रुद्रपुर। रंपुरा के दुधियानगर निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अज्ञात युवक द्वारा एक लाख की रंगदारी मांगने की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में भदईपुरा वार्ड नंबर चार निवासी राजा उर्फ राधे पुत्र डाकनलाल ने बताया कि रविवार रात उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक का फोन आया। युवक ने उससे एक लाख की रंगदारी मांगी। जब उसने युवक से रुपये मांगने का कारण पूछा तो युवक ने उसे रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
बताया कि सोमवार सुबह रंगदारी मांगने वाले युवक ने उसे दोबारा फोन कर 50 हजार रुपये लेकर किच्छा रोड स्थित अग्रसेन अस्पताल के पास आने को कहा। रंगदारी मांगने वाला युवक कभी खुद को रुद्रपुर का तो कभी नैनीताल जिले का बता रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।