जसपुर। पानी के पैसे देने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक महिला ने युवक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम रायपुर निवासी शागुफ्ता परवीन पत्नी मुमताज हुसैन ने कहा कि 28 अक्तूबर की शाम को सात बजे इसी गांव के निवासी मुकेश सिंह पुत्र स्योराज सिंह उसके पति के साथ मारपीट गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।