जसपुर। तीन किलो से अधिक अफीम के डोडे के साथ पुलिस ने नगर के सट्टा किंग को गिरफ्तार किया है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ठाकुरद्वारा मोड़ के पास शनिवार शाम दीनू उर्फ दिनेश निवासी मोहल्ला नत्थासिंह के पास से तीन किलो 400 ग्राम अफीम का डोडा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर सट्टे की खाईबाड़ी के तीन वर्षों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। वह नगर में सट्टे की खाईबाड़ी का सरगना है।