फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में बरामद हो गई लूटी गई ट्रैक्टर-ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकांड का खुलासा कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बाजपुर के ग्राम रतनपुरा निवासी श्याम सिंह पुत्र स्योराम सिंह सुल्तानपुर पट्टी मोहल्ला आदर्श कॉलोनी निवासी इकराम हुसैन की ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है। छह सितंबर की रात करीब 11 बजे वह ट्रैक्टर (यूके 18 बी/3393) में ट्रॉली जोड़कर सुल्तानपुर पट्टी से बेगमाबाद की ओर आ रहा था। आईजीएल डैम के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक श्याम सिंह को रोका और तमंचे के बल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ले गए। ट्रैक्टर स्वामी इकराम हुसैन ने आईटीआई थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना के 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ राजेश भट्ट आईटीआई थानाध्यक्ष जसवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने लूट के आरोपी पच्चावाला, कुंडेश्वरी निवासी जीवन सिंह पुत्र सादा सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र नाहर सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका साथी ग्राम कचनालगाजी निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ रिंकू पुत्र धर्म सिंह अभी फरार बताया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने लूट की वारदात को रिंकू के कहने पर ही अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्त जीवन के कब्जे से एक अवैध तमंचा, बाइक भी बरामद की है। टीम में एसआई अमित कुमार शर्मा, एसआई कौशल भाकुनी, हेड कांस्टेबल गुरुप्रसाद शर्मा, ध्यान सिंह, कुंदन लाल, कुलदीप, तोरन सिंह, देवेंद्र, दीपक कठैत भी थे।
विज्ञापन

48 घंटे में बरामद हो गई लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली
तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त तमंचा, बाइक बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें