विवाहिता की मौत के मामले में बयान दर्ज
काशीपुर। ग्राम गढ़ीनेगी निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीओ ने परिजनों के बयान दर्ज किए। 22 जून को ग्राम गढ़ीनेगी निवासी कंचन (25) पत्नी कर्मवीर उर्फ चिंटू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के चाचा ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इधर मंगलवार को मृतका के परिजन सीओ राजेश भट्ट से मिले। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सीओ ने वादी पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कराए। ब्यूरो