जसपुर में एक महिला ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम मेघावाला निवासी गुलनाज पुत्री जाकिर अली ने कहा कि उसका निकाह 13 मई 2018 को वसीम निवासी मोहम्मद फतेहनगर, शेरकोट, बिजनौर के साथ हुआ था। निकाह के पांच माह बाद 18 अक्तूबर 2018 को उसकी विदाई हुई थी। उसका पति वसीम, सास राबिया उर्फ छम्मो और ननद रिजवाना पत्नी नवाब निवासी नहटौर जिला बिजनौर पांच लाख रुपये दहेज में लाने की मांग करने लगे। 25 मार्च 2019 को उन्होंने एकराय होकर पीटा और उसे घर से निकाल दिया। वह चार माह की गर्भवती थी। 23 अप्रैल 2019 को ससुरालियों ने उसके मायके में आकर भी पीटा। विरोध पर उसकी मां और बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया।