काशीपुर में चोर दो मंजिले पर लगी खिड़की की जाली काट कर घर में रखी 17 हजार की नकदी सहित एक मोबाइल चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मोहल्ला ओझान निवासी भगवानदास यादव नगर निगम में कर्मचारी हैं। शनिवार की रात वह खाना खाने के बाद घर में परिवार के साथ सो गए। चोर दो मंजिले पर लगी खिड़की की जाली काटकर घर में घुस गए। कमरे में रखी 17 हजार रुपये की नकदी व एक मोबाइल चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह उठकर देखा तो उन्होंने घर का सारा सामान बिखरा पाया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।