बाजपुर के ग्राम खमरिया के प्रधान ने समर्थकों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर एक शराब तस्कर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रविवार को प्रधान देवेंद्र सैनी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसएसआई राजेश कुमार यादव को तहरीर सौंपी। कहा कि गांव निवासी एक शराब तस्कर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कच्ची शराब तस्कर प्रधान से रंजिश रखता है। जिसको लेकर आए दिन देख लेने की धमकी दे रहा है। इधर कोतवाल चंचल शर्मा ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। वहां पर भगवंत सिंह मियान, दीपक कुमार, जेपी आदि थे।