फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में नामजद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में नामजद आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

खटीमा। बानूसा में हुए भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नौ मई को भूमि विवाद के चलते बानूसा गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष के अंकित सिंह राणा ने दूसरे पक्ष के सुखदीप सिंह उर्फ लाडी, संदीप सिंह, जसवंत सिंह, अमरजीत सिंह, विक्की सिंह पर घर लौटते समय रास्ते में कुलदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह पर धारदार हथियारों से हमला, फायरिंग, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने धारा 147, 148, 342, 367,323, 324, 325, 504, 506, 427, 120 बी आईपीसी और एससी/एसटी एक्ट में नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में एसएसआई देवेंद्र गौरव ने आरोपी सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें