फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक से किया मारपीट का प्रयास, तहरीर सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर मारपीट के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। आवास-विकास निवासी राजीव राणा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह उत्तराखंड परिवहन निगम, रामनगर में परिचालक के पद पर कार्यरत हैं। 14 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे वह काशीपुर में टांडा उज्जैन क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित खोखे पर चाय पी रहा था। तभी एक महिला और पुरुष वहां आए और गालीगलौच करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीन चार अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। राजीव ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें