काशीपुर में चेक बाउंस के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मोहल्ला गंज निवासी मानव गुप्ता ने 2015 में खालसा निवासी दीपांशु अग्रवाल से दो लाख रुपये दो माह के लिए उधार लिए थे। इसकी एवज में उसने दीपांशु को दो लाख रुपये का चेक दिया था। खाते में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। इस पर उसने अपने अधिवक्ता अंबरीश अग्रवाल के माध्यम से आरोपी के खिलाफ 138 एनआई एक्ट के तहत परिवाद दायर किया था। वारंट के बावजूद मानव फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने मानव को गिरफ्तार कर लिया।