फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 14.73 ग्राम स्मैक के साथ एक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़कर उसके पास से 14.73 ग्राम स्मैक बरामद की। बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश मिश्रा शनिवार रात टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने के लिए इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में युवक के पास से 14.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनवर अली निवासी जीत कालोनी, मोहल्ला महेशपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें