सितारगंज की संपूर्णानंद सेंट्रल जेल में कैदी पर ब्लेड से हमला करने के आरोपी कैदी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीती पांच जून को सेंट्रल जेल में बर्तन साफ करते समय जेल के कैदी गौरव रावत उर्फ नेपाली ने कैदी सुनील यादव के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया था। घायल सुनील को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने उसका इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी। घायल कैदी सुनील ने जेलर जयंत पांगती के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी कैदी गौरव के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।