फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन टैक्स जमा रसीद निकली फर्जी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर टैक्सी की ऑनलाइन रसीद फर्जी होने के मामले में एआरटीओ अनिता चंद की ओर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एआरटीओ अनिता चंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को रामपुर रोड यूपी सीमा पर चेकिंग के दौरान एक कार टैक्सी एचआर बी 7435 को रोककर कागजातों की जांच की गई। इसमें वेबसाइट पर बनी आनलाइन राज्य कर की रसीद फर्जी निकली। जांच करने पर वेबसाइट पर एक मई को टैक्स जमा करना पाया गया है, जबकि रसीद पर नौ जून अंकित है। पूछताछ में चालक ने बताया कि यूपी के मुरादाबाद क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पर आनलाइन टैक्स जमा कराया था। उसी ने रसीद बना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि एआरटीओ अनिता चंद की तहरीर पर मनीष के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच दोराहा चौकी इंचार्ज अनिल जोशी को सौंपी है। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें