फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

138 बगैर टिकट यात्रियों से वसूले 55 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में रेलवे अधिकारियों की सख्ती के बाद भी ट्रेनों में बिना टिकट यात्री लगातार पकड़े जा रहे हैं। शुक्रवार देर शाम रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ की मदद से रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन पर ट्रेन को घेरकर टीम ने चेकिंग की। टीम ने मुरादाबाद से रामनगर, लालकुआं आने जाने वाली ट्रेन संख्या 55305, 55306, 55307, 55308, 55313, 55321, 14062 सहित 11 ट्रेनों में चेकिंग की। जिसमें 134 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। साथ ही चार यात्री बिना बुक करने सामान ले जाते पकड़े गए। 138 बिना टिकट यात्रियों से (21195 किराया+ 33500 जुर्माना) कुल 54935 रुपये जुर्माना वसूला। आरपीएफ एएसआई शिवराम मीणा ने बताया कि 11 ट्रेनों से 138 बिना टिकट यात्री पकड़े। इनसे किराया सहित 54935 रुपए का जुर्माना लेकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें