काशीपुर में चोरों ने गुरुद्वारे के दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये का चढ़ावा चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाश सीसीटीवी के वायर भी काट गए। रामनगर रोड पर विश्वकर्मा पेपर मिल के सामने गुरुद्वारा है। बुधवार रात किसी समय गुरुद्वारे की पिछली खिड़की में लगी ग्रिल तोड़कर चोर अंदर घुस आए। वहां दीवान साहिब के पास रखे दानपात्र को तोड़कर चोर हजारों रुपये का चढ़ावा उड़ा ले गए। इस चोरी से संगत में रोष व्याप्त है। मामले की सूचना प्रतापपुर चौकी पुलिस को दे दी गई है।