फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कवि गोविंद सिंह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर में सामाजिक कार्यकर्ता, टेंट हाउस स्वामी और क्षेत्र के कवि की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। क्षेत्रवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मोहल्ला चौहानान निवासी कवि गोविंद सिंह (53) साहित्य सिंधू, काव्य मंच, समदर्शी संस्था, राष्ट्र सेवा मंच आदि अनेक संस्थाओं से जुड़े थे। आसपास के शहरों में होने वाले कवि सम्मेलनों में उन्हें कविता पाठ के लिए बुलाया जाता था। रविवार की रात नौ बजे महुआडाबरा नगर पंचायत में किसी वैवाहिक समारोह से शामिल होकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। सूत मिल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ईएमओ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से शहर में शोक छा गया। घटना की सूचना पाकर विधायक आदेश चौहान, पूर्व सांसद केसी सिंह, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, सीमा चौहान, डॉ. एमपी सिंह व क्षेत्रवासियों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि दी। मृतक के बड़े भाई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तहसील इकाई के अध्यक्ष हैं। मृतक ने अपने पीछे एक बेटा, बेटी और पत्नी को रोता बिलखते छोड़ गए हैं। सूत मिल चौकी प्रभारी जावेद हसन ने बताया कि घटना की अभी तहरीर नहीं आई है। घटना स्थल पर दो बाइक पड़ी मिली है। एक बाइक मृतक और दूसरी ग्राम रायपुर के एक युवक की है। उसके भी गंभीर चोटें हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें