बाजपुर के एक मुकदमे के मामले को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट की जिसमें एक वकील चोटिल हो गया। वकील का सीएचसी में इलाज कराया गया। खबर मिलते ही कई अधिवक्ता कोतवाल जीबी जोशी से मिले। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार को शाम सुल्तानपुर पट्टी निवासी वकील सरफराज हुसैन बाइक से घर लौट रहे थे कि गांव रम्पुरा शाकर के पास पिपलिया मार्ग पर कुछ लोगों ने घेराबंदी कर हमला कर दिया। जिसमें सरफराज हुसैन चोटिल हो गए। आरोप है कि सरफराज हुसैन के साथ मारपीट कर सात हजार रुपये की नकदी छीन कर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। बताते हैं कि एक मुकदमे में सरफराज वादी हैं। इस मामले में दूसरे पक्ष के लोग शनिवार को बाजपुर कोर्ट भी पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।